Tuesday, 24 January 2017

अड़चन

!! अड़चन !!
लोगों को राह में रोडा अटकाने
में ही बहुत मजा आता है
और मुझ को उन अड़चन को 
राह से हटाने में मजा आता है !!
लोगों को दूसरे की खुशी में
जल्ने में मजा आता है
और मुझे उन की खुशी
में मिट जाने में मजा आता है !!
लोगों को दिल के अंदर मैल
रख कर बात करने में मजा आता है
और मुझे उस मैल को हटा कर
प्रेम की लौ जलाने में मजा आता है !!
आप सभी को समर्पित!!!!!
अजीत तलवार

No comments:

Post a Comment