Friday, 25 April 2014

दिल से न कोई शरारत कर देना मेरे
यह बड़ा मासूम है सहन न कर सकेगा
धोखा देने को चले आते हैं न जाने कितने
ऐसा कोई दगा न देना सहन न कर सकेगा !!

बड़ी उल्फत सी है इन प्यार करने वालो की
शरारत को दिखा के कर देते हैं बहाना
दिल तो यह छोटा सा बच्चा ही तो है 
ठोकर न लगा देना, सहन न कर सकेगा !!

अजीत तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment